बृन्दावन के कलाकारों ने हरिदासपुर में किया कृष्ण लीलाओं का सजीव मंचन
गिरिराज शुक्ला
बिंदकी फतेहपुर ,विकास खंड के ग्राम हरदासपुर में सर्वेश्वर रासलीला मंडल वृंदावन की ओर से श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। रासलीला के प्रथम दिन श्री कृष्ण के सभी स्वरूपों की झांकियां से शुभारंभ हुआ। उसके बाद देवकी विवाह, माया की भविष्यवाणी देवकी का आठवां पुत्र कंस का काल बनेगा आदि कृष्ण लीलाओं का मंचन किया गया। रास लीला मंचन में श्री कृष्ण की भूमिका पर खेमराज, राधा की भूमिका कान्हा, मुख्य गोपी की भूमिका में गौरव,गोपी की भूमिका में गोरख व गजेंद्र ,विदूषक की भूमिका में रंजीत बाबू ,कंस की भूमिका में नाथू राम, वसुदेव की भूमिका में भूपेंद्र व ब्रह्मा की भूमिका में शिवचरण थे। रासलीला का संचालन सर्वेश्वर रासलीला मंडल वृंदावन के संस्थापक व्यास रमण बिहारी भारद्वाज के द्वारा किया गया। जिसमें ऑर्गन वादक के रूप में हरमोहन की भूमिका सराहनीय रही।