श्रम आयुक्त कार्यालय में कर्मचारियों के चुनाव मे संतोष कुमार अध्यक्ष व नरेंद्र सिंह महामंत्री निर्वाचित

 श्रम आयुक्त कार्यालय में कर्मचारियों के चुनाव मे संतोष कुमार अध्यक्ष व नरेंद्र सिंह महामंत्री निर्वाचित


न्यूज ऑफ फतेहपुर

कानपुर,22 जुलाई। कार्यालय श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में संतोष कुमार 64 वोट पाकर अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह 79 वोट पाकर महामंत्री, अर्चना कैथवार 78 वोट पाकर उपाध्यक्ष ,विवेक द्विवेदी 70 वोट पाकर मंत्री ,अंकित शुक्ला 78 वोट पाकर,संयुक्त मंत्री, एवं एकांश पांडे ने 65 वोट पाकर कोषाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की । कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकुमार, रविंद्र सिंह चौहान, रामेश्वर प्रसाद गौड़ रिंकी श्रीवास्तव ,अरुण कुमार शर्मा ,चंद्र प्रकाश ,विकास सचान ,राम  शंकर, पंकज तिवारी ,अजय सिंह, अशोक कुमार ,शिवम मिश्रा ,उज्जवल सिंह, दिनेश कुमार ,आशीष तिवारी निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी प्रभाकर मिश्रा उप श्रमायुक्त ने विजयी  पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया ।5 वर्ष के उपरांत श्रम आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुए चुनाव के कारण कर्मचारियों में अत्यंत हर्ष का माहौल रहा। उपरोक्त चुनाव काे सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यालय के संजीव कुमार, सुरेंद्र प्रजापति ,अवतार कृष्ण, सपना  गौड़, ओम प्रकाश पटेल, निधि ,नीरज शुक्ला, हिमांशु कुमार ,आशीष कुमार, शरद यादव, विनोद कुमार सिंह, प्रत्यूष पांडे ,अभिषेक कटियार, मनीष चौरसिया, मान सिंह ,सुनील कुमार, अनिल दिवाकर ,अनिल श्रीवास्तव, अमित यादव, मीना श्रीवास्तव , प्रतिमा रानी,  संयोगिता ,श्याम अधिकारी, अभिनव पांडे ,शैलेश कुमार ,शैलेन्द्र, सुमित  द्विवेदी  ,सूरज शुक्ला ,अनुज मिश्रा ,विनय तिवारी, शिव चरण सिंह, राज कुमार ,साधना द्विवेदी ,सुमन, सुधा बालक राम ,श्याम सुंदर , राम स्वरूप (  पूर्व अध्यक्ष ) आदि का योगदान रहा।

टिप्पणियाँ