दीवार गिरने से युवक घायल

 दीवार गिरने से युवक घायल



फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सरकंडी में शनिवार की सुबह दीवार गिरने से 19 वर्षीय युवक दबकर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जानकारी के अनुसार सरकंडी गांव निवासी रामाश्रय का पुत्र छोटू आज सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था तभी अचानक पक्की दीवार ढह गई जिसके मलबे के नीचे वह दब गया परिजन व आसपास के लोगों ने जल्दी मलबा हटाया और घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया इलाज कर रहे चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत में सुधार है।

टिप्पणियाँ