मृतक किशोर के परिजनों से मिल न्याय व सुरक्षा का दिलाया भरोसा- दोषियों को सजा न मिली राष्ट्रीय स्तर पर उठेगा मुद्दा: मंगलेश

 मृतक किशोर के परिजनों से मिल न्याय व सुरक्षा का दिलाया भरोसा- दोषियों को सजा न मिली राष्ट्रीय स्तर पर उठेगा मुद्दा: मंगलेश




फतेहपुर। विगत दिनों किशनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर कोट गांव में एक किशोर की हत्या के मामले में गुरूवार को राष्ट्रीय यादव संघ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें न्याय व सुरक्षा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। उनका कहना रहा कि यदि दोषियों को सजा न मिली तो संगठन इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम करेगा।

बताते चलें कि गाजीपुर कोट गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र विनय यादव (14 वर्ष) की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। जानकारी होने पर राष्ट्रीय यादव संघ संगठन के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव ने संगठन के साथियों के साथ मिलकर पूरी घटना की जानकारी हासिल करके राष्ट्रीय नेतृत्व को यथास्थिति से अवगत कराया था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलेश यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव, जिलाध्यक्ष कौशाम्बी कामता यादव समेत तमाम सदस्यों ने पीडित परिवार से मिलकर घटना के प्रति दुख व्यक्त करते हुए सांत्वना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीडित परिवार से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। थाना प्रभारी शेर सिंह से फोन पर बात कर हत्यारोपियों पर अविलंब कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पीड़ित परिवार ने संगठन के प्रतिनिधि मंडल को बताया कि उन्हे अब तक बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई है और एफआईआर भी नहीं दर्ज हुई है। पीडित परिवार को प्रशासन से सुरक्षा की सख्त आवश्यकता है। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यो ने परिवार को न्याय व सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि यदि प्रशासन व सरकार ने न्याय नही किया तो इस मामले पर आगे की रणनीति तय कर इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा और मासूम बच्चे की हत्या के दोषियों को सजा जरूर दिलवाई जाएगी।

टिप्पणियाँ