नफरत छोड़ो भारत जोड़ो राष्ट्रव्यापी सद्भावना यात्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

 नफरत छोड़ो भारत जोड़ो राष्ट्रव्यापी सद्भावना यात्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत




फतेहपुर। जनपद में आज नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा में निकले राष्ट्रव्यापी सद्भावना यात्री एम. एम. ए. जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी का कौशांबी जिला जाते समय बिंदकी में किया गया स्वागत इसके उपरांत जब राष्ट्रीय अध्यक्ष  का काफिला बिंदकी से होकर फतेहपुर लखनऊ बाईपास पहुंचा तो फतेहपुर एसोसिएशन के सदस्य हैदर काजमी के नेतृत्व में एसोसिएशन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। फतेहपुर से निकलने के बाद खागा बाईपास में जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। खागा से जब हयात जफर हाशमी सैनी पहुंचे तो सैनी में भी उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कड़ा दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाई फिर करनपुर मैं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्रीन गार्डन मैरिज हॉल करनपुर सिराथू में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो चौपाल में सर्व धर्म लोगों के साथ भाईचारे पर बल दिया। कार्यक्रम स्थल पर ही मंडल प्रभारी सय्यद आदिल द्वारा तैयारी की गई जिसमें कौशांबी टीम की घोषणा की गई। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया फिर सैनी के रास्ते प्रतापगढ़ पहुंचे जहां कुंडा में सर्व धर्म के धर्मगुरुओं के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि मुल्क में एक जमाने से सिर्फ आजादी के बाद से मुल्क की हिंदू मुस्लिम एकता पर है। सभी धर्म के लोग यहां पर एक फूल के गुलदस्ता की तरह रहते हैं हम सब को ताकत तभी मिलती है जब सभी धर्म के लोग एकत्र होकर संगठन को मजबूत बनाते हैं उन्होंने यह भी बताया कि जब लोग धर्म विशेष पर जांत के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है तब इस बुनियाद पर पूरे विश्व भर में लोग हमारा मजाक बनाते हैं यही नहीं उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क आज खतरे में आ गया है जिसके लिए हम सभी धर्म के लोगों को एकजुट होना होगा इसी कड़ी में उन्होंने  नफरत छोड़ो भारत छोड़ो का नारा दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी जिनमें मुख्य पे मोहम्मद अहमद, नोमान, फैजान तालिब, हैदर काजमी, एजाज खान, विवेक श्रीवास्तव, ओसामा, अमन दीपक आदि सैकड़ों लोग रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ