करंट से महिला झुलसी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मुहल्ले में शनिवार की शाम घरेलू बिजली की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय महिला झुलस गई। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आबूनगर मुहल्ला निवासी राकेश कुमार की पत्नी शन्नो देवी पंखा चलाने के लिए जैसे ही उसने प्लग लगाया वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।