मिशन शक्ति फेज 3 अभियान के तहत जय श्री स्वामी प्रतीक जन कल्याण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिलाओं व बालिकाओं को दी गई जानकारी
फतेहपुर।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के तहत चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 3 के क्रम में आज दिनांक 22.09.2021 को जय श्री स्वामी प्रतीक जन कल्याण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज थाना बकेवर में उपस्थित छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क तथा महिला सहायता एवं महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध कराये गये महत्वपूर्ण न० हेल्प लाईन 1090 वूमेन पावर लाइन181महिला हेल्प लाइन 108 एम्बुलेंस सेवा 1076 मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 102 स्वास्थ्य सेवा की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये।एन्टी रोमियो टीम व महिला बीट आरक्षियों द्वारा थाना सुल्तानपुर घोष अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवरा में भ्रमण कर उपस्थित महिलाओ बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु सामाजिक संगठनों, विभिन्न महिला संगठनों, समाज सेविकाओं के साथ जागरूकता अभियान चलाकर जागरुक किया गया ।