हिंदी हमसे नहीं हम हिंदी से हैं मेरी भाषा मेरा गौरव
72 वर्षों में भी नहीं मिल पाया हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा: जन्नत फातिमा
बिंदकी(फतेहपुर)।बिंदकी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड ब प्रांगण में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश बाजपेई ने दीप प्रज्वलन किया। इसके पश्चात सुलेख प्रतियोगिता,काव्य पाठ,भाषण प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिया सिंह ,जन्नत फातिमा ,शिवांगी शुक्ला ,आयुषी ,प्रखर बाजपेई ने प्रथम, आर्या वर्मा,सौम्या गौतम, ज्योत्सना, अखिलेश सिंह ने द्वितीय अभय सिंह, ऋतुराज सफलता साहू ,हर्षिता शुक्ला, साक्षी, नेहा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसके पश्चात जन्नत फातिमा, शिवांगी शुक्ला व विद्यालय की आचार्या प्रियंका द्विवेदी ने काव्यपाठ किए l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार दुबे ने आभार ज्ञापन किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख व हिंदी विषय के विषय प्रमुख आचार्य देवेंद्र सिंह सहित अमित दीक्षित, प्रशांत किशोर,अंकितमिश्रा,प्रियंका,दीपिका, अलकनंदा, शक्ति सहित समस्त आचार्य एवं आचार्याएं उपस्थित रहें l