फांसी लगा युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
फतेहपुर, 12 सितम्बर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर में शनिवार की देर शाम घरेलू कलह के चलते 30 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी के अनुसार बसावनपुर गांव निवासी रामकृपाल का पुत्र उत्तम सिंह ने शनिवार की देर शाम घरेलू कलह के चलते घर के अन्दर पंखे में रस्सी का फंदा डाल फांसी पर लटक गया। इसी बीच परिजनों की नजर उस पर पड़ गयी और तत्काल उसे फंदे से छुड़ा गंभीर हालत में उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी नाजुक बनी हुयी है। घटना के बाबत जानकारी जिला चिकित्सालय में उत्तम सिंह के पिता रामकृपाल ने दी है।