दबंग व्यक्ति के कारण एक परिवार पलायन के लिए मजबूर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

 दबंग व्यक्ति के कारण एक परिवार पलायन के लिए मजबूर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार 




संवाददाता बाँदा  - आपको बता दें पूरा मामला ग्राम बल्लान  थाना अतर्रा जनपद बांदा के मजदूर किसान  हैं जो कमजोर जाति के  विश्वकर्मा  समाज के गरीब तबके  मजदूर  है उन्होंने बताया 21 सितंबर 2021 के 9:00 बजे से 10:00 रात्रि के बीच घटना है गांव का बड़ा दुबे पुत्र राम अवतार दारू पीकर गाली गलौज परिवार को दे रहा था गाली देने से मना करने पर बड़े दुबे के दोनों लड़के आ गए और गाली-गलौज कर जान से मारने और देख लेने की धमकी दी , इसी से रंजिश मान बैठे लड़का लक्ष्मी अतर्रा से बल्लान  गांव दिनांक 22 सितंबर 2021 समय 8:30 रात में आ रहा था तो पहले से जान से मारने की घात लगाए बैठा था दुबे तथा उसके दोनों लड़कों ने मारने को  दौड़ाया तो पीड़ित   का लड़का लक्ष्मी गाड़ी छोड़कर घर की ओर दौड़ पड़ा और घर के अंदर आ गए दबंग ठाकुर जाति के लोग मोहन सिंह पुत्र अमर सिंह हनी सिंह अतुल सिंह पुत्र बुद्धा सिंह पप्पू सिंह पुत्र बेटा सिंह राजा सिंह बेटा सिंह अनिल दुबे पुत्र ओमकार कल्लू सिंह पुत्र स्वराज सिंह रमपुरहाई बेवा और मोहन सिंह यह दोनों  अवैध शराब  बनाकर गांव में बेचते हैं और इस को  सभी लोग संरक्षण देते हैं सभी लोग कुल्हाड़ी तमंचा , फरसा आदि लेकर आए और कैलाश सिंह अपनी  बंदूक लेकर गाली गलौज देता रहा है और कहा कि मैं अपनी बंदूक से दरवाजा फाड़ दूंगा और साथ में चार-पांच लोग अज्ञात  थे  ,  घर के अंदर घुस जाओ और औरतों को निर्वस्त्र करके बाहर निकालो घर में ईट  पत्थर फेंकने लगे तथा जबरजस्ती से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे तभी  मैने 112 नंबर फोन किया काफी देर तक फोन लगा  तब मैंने अपने जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा को फोन किया  तब जाकर पुलिस आई तो पीड़ित परिवार ने बताया कि दबंग लोग  चोरी छुपे शराब बना कर बेचते हैं अवैध धंधा करते हैं , पूरे परिवार के लोग बहुत डरे सहमे हैं और परिवार के सब लोगों की जान का खतरा है कभी भी जान से मार सकताहै  पीड़ित का लड़का लक्ष्मी अभी भी थाने में बंद है और विपक्ष को नहीं पकड़ा गया वह  पीड़ित परिवार गांव छोड़ने  पलायन करने को मजबूर हो गए हैं   पुलिस अधीक्षक से हमारी मांग है की हमारी जान माल की रक्षा सुरक्षा किया जाये व दबंगो व्यक्तिओ  के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करे.

टिप्पणियाँ
Popular posts
सपा के 36 वर्षों से पार्टी में सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने लोकसभा प्रत्याशी के लिए दावा ठोंका
चित्र
अढावल कंपोजिट मोरम खनन पट्टा क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
चित्र
900 बोरी मील से चावल की चोरी को लेकर लघु उधोग भारतीय ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम
चित्र
महराजपुर पुलिस ने नकली एक्टिव ह्वील डिटर्जेंट पाउडर फैक्ट्री का किया पर्दाफाश
चित्र
सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कोअज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल पर दी गई धमकी
चित्र