किशोरी समेत चार को सर्प ने डसा, भर्ती
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत किशोरी समेत चार लोगों को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे भरसवां गांव निवासी धर्मराज की 16 वर्षीय पुत्री हिना आज सुबह घरेलू काम कर रही थी तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसी प्रकार औंग थाना क्षेत्र के गौशाला में रहने वाले 60 वर्षीय बोधी पुत्र गज्जा को सर्प ने काट लिया। वहीं गाजीपुर कस्बा निवासी अनीस का 18 वर्षीय पुत्र यासीन आज सुबह जंगल से घर आ रहा था। तभी सर्प ने उसे काट लिया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सुरही बाग गांव निवासी संतोष का 25 वर्षीय पुत्र राम गोपाल खेत में काम कर रहा था। उसी समय सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया।