जनपद में नहीं रुक रहा है गोकशी का मामला

 जनपद में नहीं रुक रहा है गोकशी का मामला



खागा थाने के खैरई गांव में दिनदहाड़े की गई गोकशी


फतेहपुर।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशो पर खरा नही उतर रहा जनपद का पुलिस प्रशासन। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में रुक नहीं पा रही गोकसी की घटनाएं। गोकसी पर लगाम लगाने के बजाय स्थानीय पुलिस दे रही गौहत्यारो का साथ। अफसरों का नियंत्रण भी हुआ कमजोर। खखरेरू, धाता, सुल्तानपुर घोष, असोथर, ललौली, जहानाबाद, कोतवाली, हथगांव, थरियांव, खागा कोतवाली क्षेत्र में भारी पैमाने पर हो रही गोकसी। खखरेरु, असोथर और ललौली क्षेत्र में गोकसी के मुख्य आरोपियों को स्थानीय पुलिस द्वारा बचाने के बावजूद नहीं हुई अभी तक थाना प्रभारियों पर कोई कार्रवाई। लचर पुलिसिंग की वजह से रविवार को खागा के खैरई गांव में दिन दहाड़े कर डाली गोकसो ने गाय की हत्या। दुधारू गाय का बछड़ा बगल में चिल्लाता रहा हत्यारो को नहीं आई रहम। बछड़े की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घेरा। ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद गोमांस सहित फरार हो गए गोकस। खागा कोतवाल व सीओ सहित मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल। गौहत्यारो को पकड़ने का स्थानीय पुलिस कर रही प्रयास।   ग्रामीणों ने हल्का दरोगा सहित स्थानीय पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप।

टिप्पणियाँ