खाना बनाते महिला झुलसी
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्र्राम जुकरा में खाने बनाते समय एक लगभग तीस वर्षीय महिला गम्भीर रूप झुलस गयी। जिसे उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जुकरा गांव निवासी बृजेश सिंह की पत्नी ममता रविवार की शाम खाना बना रही थी। तभी अचानक उसके कपडों में आग लग गयी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुचे परिजनो ने महिला के शरीर में लगी आग को जल्दी-जल्दी बुझाया और तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहा वह जिंदगी और मौत के बीच सघर्ष कर रही है।