गंगा स्नान कर वापस लौटते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत दर्जनों घायल
हुसैनगंज(फतेहपुर)। हुसैनगंज थाने के चंदीपुर गांव के समीप गंगा स्नान कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई व दर्जनों लोग घायल हुए। बताते चलें कि आज शाम गंगा नहाकर वापस लौटते समय ट्रैक्टर पलट जाने से अमर सिंह रामसुमेर 40 की मौके पर मौत हो गई। वही इस हादसे में रोशनी पुत्री राम गुलाम 13 वर्ष, श्रीकेशन पुत्र चंद्र भूषण 17वर्ष, सुनीता देवी पत्नी सूर्य सिंह 40 वर्ष, महाविद्या पत्नी रामबली 40 वर्ष,भानमती पत्नी बाबूलाल 45 वर्ष, श्रीदेवी पत्नी चुन्नीलाल 40 वर्ष, देखनी पत्नी राम रूप 40 वर्ष, चंद्रावती पुत्री राम रूप 15 वर्ष, महादेव पुत्र स्वर्गीय लाल 55वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र मिश्रीलाल 45 वर्ष, सत्यम पुत्र सुरेंद्र 9 वर्ष, महेंद्र पुत्र रामाश्रय 30 वर्ष व शत्रुघ्न पुत्र चंद्र भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके में पहुंची सरकारी एंबुलेंस की गाड़ियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक व घायल हुसैनगंज थाने के रहने वाले हैं गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे तभी सड़क हादसा हो गया।