भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी का किया गया जोरदार स्वागत

 भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी का किया गया जोरदार स्वागत



फतेहपुर। भाजपा कार्यालय में नव मनोनीत जिला प्रभारी संत बिलास शिवहरे का भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव व पंकज त्रिपाठी ने प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में बोलते हुए जिला प्रभारी संत बिलास शिवहरे ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बाबत 19 सितंबर को एक विशाल सम्मेलन किया जाना है। साथ ही 15 सितंबर से सदस्यता अभियान को भी गति देना है। इसके साथ ही लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें बूथ सत्यापन से लेकर प्रबुद्ध सम्मेलन अलग-अलग विधानसभाओं में आयोजित किए जा रहे हैं। जिनके तहत जिला पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी सहित बूथ अध्यक्ष तक सभी की जिम्मेदारी बनती है कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव गांव तक प्रचार प्रसार करके आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर योगी आदित्यनाथ को आसीन करें। उन्होंने कहा भाजपा लगातार हर वर्ग के लिए काम कर रही है और इसी के चलते एक बार फिर से भाजपा की सरकार बननी है। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा पूरे जनपद में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। साथी जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं और वह जिला प्रभारी को आश्वस्त करना चाह रहे हैं की फतेहपुर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा एक बार फिर से जीत हासिल करेगी। स्वागत सम्मान समारोह में जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह, रेखा मिश्रा,कुलदीप सिंह भदोरिया मनोज मिश्रा सुशीला मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह सहित नगर अध्यक्ष उत्तरी संजय मोदनवाल, नगर अध्यक्ष दक्षिणी जेपी फौजी, प्रदीप बाजपेई, राम प्रकाश गुप्ता, राम प्रताप सिंह गौतम, मंजू शुक्ला, गायत्री सिंह,पुष्पा पासवान, अरविंद बाजपेई राहुल सिंह सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। वही संचालन जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह ने किया।

टिप्पणियाँ