कुएं मे गिरकर वृ़द्ध महिला की मौत

 कुएं मे गिरकर वृ़द्ध महिला की मौत


फतेहपुर। मलवां थाना क्ष़ेत्र के ग्राम बरौरा में दो दिन पूर्व घर से निकली 65 वर्षीय वृद्ध महिला का शव गांव के बाहर कुए से ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर विच्छेदन हेतु भेजा। जानकारी के अनुसार थाने के बरौरा गांव निवासी स्व0 बदलू की पत्नी कमला देेवी जिसका काफी दिनो से मानसिक सन्तुलन ठीक नही था। दो दिन पूर्वं वह घर से बिना बताये निकल गयी और वापस नही आई काफी देर बीत जाने पर जब वृद्धा घर वापस नही आयी तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। रविवार की शाम गांव वालो ने गांव के बाहर कुए में शव उतराता देख इसकी जानकारी मृतका के परिजनो को दिया। जिस पर रोत बिलखते घर वाले मौके पर पहुचंे। उसी समय किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकाला तथा पंचनामा भर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसकी मां का काफी दिनो से मानसिक संतुलन ठीक नही थी कई बार किसी को बताये बिना घर से निकल जाती थी। हादसे के बाद मृतका के परिजनो में कोहराम मच गया।

टिप्पणियाँ