छत से गिरकर महिला घायल
फतेहपुर, 08 सितम्बर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम देवमई में बुधवार की सुबह कपड़े फैलाने गई 34 वर्षीय महिला छत से गिरकर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार देवमई गांव निवासी सनोज की पत्नी गीता देवी आज सुबह छत पर कपड़े फैलाने गई थी। तभी अचानक रेलिंग से झांकते समय वह नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन सरकारी एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है।