दीवार ढही, गर्भवती महिला की मौत, कई घायल
फतेहपुर, 14 सितम्बर। असोथर थाना क्षेत्र के सातोजोगा में बीती रात दीवार ढह जाने से 28 वर्षीय गर्भवती महिला की मलवे में दबकर मौत हो गयी वही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सातोजोगा गांव निवासी रामदास अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था। अर्द्धरात्रि बूंदाबांदी के दौरान दीवार ढ़ह गयी जिसके मलवे के नीचे पूरा परिवार दब गया। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोगों ने जल्दी-जल्दी मलवा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। इस बीच मलवे में दबे होेने कारण गर्भवती महिला संगीता देवी की मौत हो गयी साथ ही गर्भ में पल रहा शिशु भी इस दुनिया में आने से पहले ही परलोक सुधार गया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं परिवार के घायल सदस्यों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।