नवभारत मेला: दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

 नवभारत मेला: दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं हुई आयोजित



ताइक्वांडो प्रदर्शन देख दर्शक रहे मंत्रमुग्ध, प्रतिभागी हुए सम्मानित


फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नवभारत मेला के दूसरे दिन आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। ठा० युगराज सिंह में आयोजित मेला में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय महामंत्री अमित बाथम एवं जिला अध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति प्रवीण रही। सभी विभागों के स्टालों के माध्यम से आए हुए अतिथियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी तो मिली ही इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुफ्त उठाया। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवांगी प्रथम स्थान, श्रतिका मौर्य द्वितीय स्थान एवं शिखा गुप्ता का तृतीय स्थान रहा। वही ब्रॉडवे डांस एकेडमी से आए कलाकारों राजीव अमरदीप अमित एवं शिवा ने कार्यक्रमों के माध्यम से शमा बांधे रखा। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही दूसरे पहर आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शन में राज ताइक्वांडो अकैडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखलाई। प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को भी युवा मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री अमित बाथम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में फतेहपुर जैसा कार्यक्रम अपने आप में एक अलग स्थान रखता है। आपको बता दें कि प्रथम तीन प्रदर्शनियो को राष्ट्रीय स्तर पर एवं प्रथम तीन प्रदर्शनियो को प्रदेश स्तर पर सम्मानित करने का काम किया जाएगा। जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के पीछे अपने जमीनी स्तर तक के कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने कहां की उपरोक्त मेला के माध्यम से मिलने वाली जानकारियों को अपने मंडल एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने का काम युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता करेगा। मेहंदी प्रतियोगिता में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों एवं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरी, कोमल सिंह, सावन गुप्ता, जिला महामंत्री ऐश्वर सिंह चंदेल, जिला मंत्री रोहित कश्यप, शुभम त्रिपाठी, राजवर्धन सिंह, मीडिया प्रभारी सुयश अंबेडकर, सोशल मीडिया प्रभारी शिवम ओमर, कार्यसमिति सदस्य शिवम वर्मा, महेश चौधरी निर्मल, नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला, सत्यम अग्रवाल, अभिषेक सिंह, शिवा, आयुष अग्रहरी, सतीश पटेल, आशुतोष विश्वकर्मा, योगेंद्र अवस्थी, गौरव अग्रहरी, हिमांशु सिंह, रविंद्र प्रताप लोधी, हिमांशु त्रिपाठी, रणबीर द्विवेदी, आयुष तिवारी वही महिला मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष शैलजा राज लोधी, जिला महामंत्री सुनिधि तिवारी, जिला मंत्री रेखा सरोज, निखार वूमेंस इंस्टिट्यूट से माधुरी साहू आदि मौजूद रहीं।

टिप्पणियाँ