घर गिरी की समस्या पीड़ितों से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष

 घर गिरी की समस्या पीड़ितों से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष


–यथा उचित समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

फतेहपुर। बिंदकी नगर में विगत दिनों से हो रही बारिश के कारण घरगीरी से हुए नुकसान से तत्काल लाभ हेतु भाजयुमो जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ितों की मदद हेतु तहसील के उच्चाधिकारियों से वार्तालाप किया व जिनके पास पक्के आवास नहीं है उनकी समस्त समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ितों से भेंट कर सम्बंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं से अवगत करते हुए सभी पीड़ितों को “प्रधानमंत्री आवास योजना” के अंतर्गत पक्का मकान शीघ्र प्राप्त होने का भरोसा भी दिलाया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने जानकारी होने पर बरसात में ही हजारी पैगंबरपुर, विजय जहानपुर,  संगीता हजरतपुर कोरिहटा, आनन्द  ठठराही मैं पहुंचकर यथास्थिति का जायजा लिया।

टिप्पणियाँ