श्रीमद् भागवत महापुराण कथावचन का आयोजन आचार्यकुलम द्वारा हुआ आयोजित
फतेहपुर।आचार्यकुलम द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आज पूतना वध, गोवर्धन लीला, चीरहरण आदि कथाओं का वर्णन करते हुए भगवान कृष्ण की बाल लीला का आनंद लिया, सभी भक्त व नर- नारी झूम कर नाचे। कथा व्यास अशोक बाजपेई के द्वारा सरस वचनों से सभी भक्तों को आत्म विभोर कर दिया। आचार्य मनोज शुक्ला ने आए हुए समस्त भक्त जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया जनता की अभिरुचि देखते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम कराए जाने का आश्वासन दिया। राज किशोर अग्निहोत्री एवं गोपेश्वर शुक्ला द्वारा समस्त आचार्य सहित व्यास जी का अंग वस्त्र भेंट कर प्रसाद वितरण सहित सम्मान किया गया। आज के कथा वाचन में प्रमुख रूप से प्रांतीय संयोजक प्रशिक्षण विभाग भारतीय जनता पार्टी प्रमोद, डी.वी.डी. सुरेंद्र सिंह गौतम, स्वामी नित्यानंद, शोभा सिंह, अंजू त्रिपाठी, संगीता त्रिपाठी, रुचि रस्तोगी तथा आचार्य विनोद शुक्ला समेत तमाम आचार्य बंधु रहे मौजूद।