भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट ने महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई जयंती

 भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट ने महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई जयंती


लखीमपुर खीरी की घटना पर जताई नाराजगी


गिरिराज शुक्ला

बिंदकी फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट द्वारा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति तथा कृतित्व पर चर्चा की गई इस मौके पर यूनियन के लोगों ने लखीमपुर खीरी की घटना पर जमकर नाराजगी जताई

       बुधवार को नगर के तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट द्वारा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए यूनियन के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अशोक उत्तम ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के संगठन के जन्मदाता है उन्हें के बताए रास्ते पर किसानों का संगठन चल रहा है उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामसहाय पटेल ने कहा कि किसानों के संगठन चाहे जितने बन गए हो लेकिन इन सब की देन महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की है उन्हें के रास्ते में चलकर किसानों ने संघर्ष करना सीखा है इस मौके पर यूनियन के बिंदकी तहसील अध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में 4 किसानों की हत्या की गई इस मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए वही यूनियन के जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को मंत्री पद से हटाया जाए इस मौके पर ओमप्रकाश छोटे लाल श्याम लाल बैरागी किशन कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ