करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलसी

 करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलसी



फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के दरियावपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते शनिवार की सुबह घर के बाहर लगी लौकी तोड़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से 15 वर्षीय किशोरी बुरी तरह झुलस गई। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार दरियावपुर गांव निवासी तेजा की पुत्री ममता आज सुबह घर के बाहर लगी लौकी तोड़ रही थी। तभी लौकी की बेल में छू रहे एचटी लाइन के चलते बेल में करंट उतर रहा था। इसी बीच किशोरी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने झुलसी किशोरी को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज करा रहे पिता ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था तब से तार उसी तरह लटक रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी बिजली विभाग नहीं चेता। जिसके चलते आज यह घटना घटित हुई है।


युवक को सर्प ने डसा


फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुनैदपुर में शनिवार की सुबह खेत से घर आ रहे 18 वर्षीय एक युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार जुनैदपुर गांव निवासी लल्लू का पुत्र शिव सिंह आज सुबह लगभग आठ बजे खेत से घर वापस आ रहा था। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो तत्काल उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है।


18 पर शांति भंग की कार्रवाई 


फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों के विरूद्ध 151 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बिंदकी कोतवाली प्रभारी तीन, जहानाबाद एक, कल्यानपुर दो, बकेवर दो, चांदपुर दो, गाजीपुर तीन, थरियांव तीन तथा असोथर थानाध्यक्ष ने दो लोगों के विरूद्ध शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।



वांछित गिरफ्तार


फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत हुसैनगंज पुलिस ने वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर गश्त करते हुए वांछित चल रहे संजय पुत्र सवानी कोरी निवासी शिवपुर उर्फ बाबा का पुरवा मजरे गनेशपुर को गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।

टिप्पणियाँ