बावन इमली में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अमृत महोत्सव का किया कार्यक्रम

 बावन इमली में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अमृत महोत्सव का किया कार्यक्रम



स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित


गिरिराज शुक्ला

बिंदकी फतेहपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बिंदकी के बावन इमली परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने किया।संचालन जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भी किया गया।जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सुशासन एवं व्यवस्था से उत्तर प्रदेश भय मुक्त प्रदेश बना हुआ है।कहां की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान ही देश का सम्मान है।इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव शंकर मिश्रा के पुत्र राकेश मिश्रा को सम्मानित किया गया, वासुदेव सिंह चौहान,जानकी देवी पत्नी शिव नारायण, रामकृष्ण गुप्ता, राकेश अग्रवाल को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किए गए।जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला मंत्री रोहित कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य आभाष मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी शिवम ओमर, नगर अध्यक्ष बिंदकी सत्यम अग्रवाल, खजुहा मंडल अध्यक्ष शिवा ठाकुर, शशांक ओमर आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ