12 वाहिनी मुख्यालय फतेहपुर में 24 वी अन्तर वाहिनी पीएसी पूर्वी प्रयागराज की क्रासकंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2021 का हुआ समापन
फतेहपुर।12 वाहिनी मुख्यालय फतेहपुर में 24 वी अन्तर वाहिनी पीएसी पूर्वी प्रयागराज की क्रासकंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2021 समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मनोज कुमार सोनकर सेनानायक 12 वी वाहिनी पीएसी फतेहपुर का आगमन हुआ। सभी टीमों द्वारा मार्च पास्ट कर मान प्रणाम किया गया।प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 20 वी वाहिनी पीएसी आजमगढ़ प्रथम स्थान प्राप्त कर चलवैजन्ती प्राप्त किया तथा 12 वी वाहिनी पीएसी फतेहपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महोदय द्वारा आशिर्वचन के रूप में प्रतिभागियों को अनुशासन में रहकर खेल का प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया। सहायक सेनानायक केशव सिंह यादव, सैन्य सहायक बाबूलाल यादव, दलनायक उमाकांत त्रीपाठी, प्रभारी दलनायक दुर्गेश सिंह, सहायक शिविरपाल शीतेन्द्र कुमार दूबे,सूबेदार मेजर सुनील कुमार सिंह, आरटीसी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पी सी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा रिक्रुट आरक्षी उपस्थित रहे।