सीढ़ियों से गिरकर वृद्धा घायल
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम आबूमोहम्मदपुर में शनिवार की सुबह सीढियों से 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आबूमोहम्मदपुर गांव निवासी स्व0 छेदीलाल की पत्नी सियादुलारी आज सुबह सीढ़ियों से उतर रही थी तभी पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर पड़ी और घायल हो गयी। उधर सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल वृद्धा को उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया।