टीम तिरंगा सेव तिरंगा टीम ने लोगों को किया जागरूक
फतेहपुर।टीम तिरंगा सेव तिरंगा टीम ने आज फतेहपुर के पांचो नामित सभासद धनंजय महेश राजा श्रीमती अनीता सविता एवम श्रीमती कविता रस्तोगी से टीम ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे के सम्मान के लिए निस्वार्थ भाव से भारतीय संविधान के राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार टीम के 2 वर्षो से चलाए जा रहे। टीम के द्वारा अभी धीरे धीरे पूरे उत्तर प्रदेश में अलग अलग जिले एवम क्षेत्र में टीम बना लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। टीम ने सभी नामित सभासदों को बताया कि यूज एंड थ्रो जैसे पॉलिथीन तिरंगे,तिरंगा मास्क,तिरंगा पतंग आदि निम्न उन वस्तुओ का उपयोग सख्त प्रतिबंधित होना चाहिए। और जैसे ट्रको में बोनट में तिरंगा कलर कर उस पर खड़े होकर शीशा साफ करने से राष्ट्रीय ध्वज अपमानित होता हैं। बाइको में ईरिक्शा मे चालक के आलस एवम अनदेखा से राष्ट्रीय सम्मान अपमनित होता हैं। तो इन सभी को मात्र एक व्यक्ति नहीं रोक सकता यातायात वाहनों पर पुलिस प्रशासन एवम पॉलिथीन तिरंगा,मास्क तिरंगा,तिरंगा पतंग पर सख्त प्रतिबंधित करने के साथ उसे प्रशासन के द्वारा हर स्थानों में संविधान के अनुसार पालन करना चाहिए। जिससे राष्ट्रीय ध्वज अपमानित न हो और सरकार के द्वारा सदर नगर पालिका,उत्तरी रेलवे स्टेशन के पास लगे राष्ट्रीय ध्वज के बगल यदि राष्ट्रीय ध्वज सम्मान हेतु मे जागरूकता मैसेज फेकें नहीं हमें दें राष्ट्रीय ध्वज अपमानित होने से रोकने के लिए लगाने से देश का जन जन जागरूक होगे और हम सबकी शान अपमानित होने से रुकेगा। टीम से उपस्थित -टीम संस्थापक -श्रेष्ठ रस्तोगी,(हुसैनगंज क्षेत्र अध्यक्ष )प्रवीण कुमार गुप्ता, आशीष कुमार,अभिषेक कुमार कार्यकारणी सदस्य,अमृतलाल मौर्य,अमित कुमार कार्यकारणी सदस्य,कार्यकारणी सदस्य अक्षत चौहान आदि उपस्थित रहे।