निशुल्क खाद्यान्न वितरण कर सरकार की ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने बताई योजनाएं
फतेहपुर। जनपद के मलवाँ विकास खंण्ड के ग्राम पंचायत मलवाँ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया। जहां मलवाँ ग्राम पंचायत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशि- रमनजीत सिंह के नेतृत्व में लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा लाभार्थियों को केंद्र सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा खाद्यान्न का बिल्कुल फ्री वितरण सुनिश्चित कराया गया। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा पात्र गृहस्ती कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति यूनिट जिसमें 2 किलो चावल व तथा 3 किलो गेहूं दिया जा रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर खाद्यान्न के साथ 1-1 किलो खाद्य तेल नमक तथा चना भी दिया जा रहा है यह खाद्यान्न एवं अन्य सामान मार्च 2022 तक निशुल्क दिया जाएगा। इस बाबत दातों प्रतिनिधि रमनजीत सिंह ने ने बताया कि करो काल के विगत 2 वर्षों से निशुल्क खाद्यान्न वितरण भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में किया जा रहा है जिससे 80 करोड़ गरीब परिवार लाभान्वित हो रहे हैं उत्तर प्रदेश में 16 करोड़ों लोगों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है यह हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार सभी गरीब निर्धन असहाय परिवारों की चिंता करती है।