अस्ती विद्यालय में नारी चौपाल लगा कर नारियों को सशक्त बनाया

 अस्ती विद्यालय में नारी चौपाल लगा कर नारियों को सशक्त बनाया



फतेहपुर।अस्ती विद्यालय की प्रधनाध्यापिका जो कि वर्ष 2021 की मिशन शक्ति से पुरस्कृत शिक्षिका भी हैं उन्होंने विद्यालय की आस पास की सभी महिलाओं को पिछले 2 वर्षों से कक्षा लगाकर पढ़ाने का बीड़ा उठाया था उसके बाद उन्हें सिलाई कढ़ाई सीखा कर रोज़गार से भी जोड़ा। विद्यालय की आस पास की सभी बालिकाओं के विद्यालय में प्रवेश करवाया। अस्ती ग्राम में ड्राप आउट की संख्या अब शून्य की तरफ़ है। आज नारी चौपाल लगाकर भी सभी महिलाओँ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के श्लोगन तैयार करके आस पास के गाँव मे रैली निकाली गयो साथ ही आज एक नया कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसका नाम था ओपन माइक शो इसमे सभी महिलाओं ने अपने मन की वो इच्छा जो वो कभी पूरी नहीं कर पाई उसको सभी के सामने माइक पर बताने का प्रयास किया। इससे महिलाओं में जिझक दूर हुई और अपनी बेटियों की हर इच्छा पूरी करने का संकल्प ले कर बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ और बेटी है कुदरत का उपहार जीने का दो इसे अधिकार इन नारो से अस्ती विद्यालय गूंज गया।

टिप्पणियाँ