मन्नीलाल हत्याकांड: आला कत्ल औजार व मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

 मन्नीलाल हत्याकांड: आला कत्ल औजार व मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार



फतेहपुर।जाफरगंज थाना हत्या के 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व बरामदगी आला कत्ल व एक अदद मोटर

साइकिल पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अपराध एंव अपराधियो पर नियंत्रण

हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी  जाफरगंज के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक जाफरगंज मय हमराही फोर्स के द्वारा मु0अ0सं0 11/22 धारा 302 IPC के वांछित अभियुक्त गण ब्रजेश पुत्र रामकुमार नि0ग्राम भारतपुर थाना जाफरगंज (उम्र करीब 28 वर्ष)दिनेश पुत्र स्व0 राजाराम निग्राम भगलापुर थाना चांदपुर (उम्र लगभग 29 वर्ष) को आज दिनांक 24.01.2022 को समय 06.40 बजे आंवरखेडा मोड़ के पास थाना जाफरगंज से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गण की निशान देही पर ग्राम समसपुर मे बिजली के खम्भे के पास झाडी से आला कत्ल ईट के टुकडे (जिससे मृतक मन्नीलाल को मारा गया था) की बरामदगी किया गया। दौरान पूछताछ अभियुक्त गण द्वारा बताया गया कि ब्रजेश की पत्नी रीना ब्रजेश को छोड़कर चली गयी है जिसको मृतक मन्नीलाल फतेहपुर मे किराये पर कमरा दिलवाया था तथा वकील करवाया । मन्नीलाल अभियुक्त ब्रजेश की पत्नी की मदद कर रहा था। बार बार ब्रजेश के मना करने पर नही मान रहा था तथा ब्रजेश

की पत्नी को नही आने दे रहा था। मृतक मन्नीलाल के द्वारा ब्रजेश की पत्नी की मदद करने की बात से नाराज होकर ब्रजेश के द्वारा ईंट से सिर मे कई वार किये जिसमे वह लहुलुहान होकर गिर गया जिसको मृत समझकर दोनो अभियुक्त छोडकर भाग गये ।अभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर पेश करने समक्ष माननीय न्यायालय फतेहपुर रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

ब्रजेश पुत्र रामकुमार निग्राम भारतपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर दिनेश पुत्र स्व0 राजाराम नि0ग्राम भगलापुर थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर

विवरण अपराध मु0अ0सं0 11/22 धारा 302 IPC गिरफ्तारी दिनांक व समय-24.12.2022 समय 06.40 बजे बरामदगी-

एक अदद ईट का टुकड़ा ( आला कत्ल) एक अदद मोटरसाइकिल UP 7102459 डिस्कवर काला रंग गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-

प्र0नि0 सतीश कुमार

उ0नि0 राम अशीष यादव

का0 ललित कुमार

का० राधेन्द्र पटेल का0 सर्वेश कुमार का० विजय सिंह

टिप्पणियाँ