आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दो लोग घायल
खागा (फतेहपुर) ।कस्बे के ओवरब्रिज के ऊपर आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदो भेजवा दिया। जहां पर डाक्टरों ने गम्भीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
खागा कस्बे के ओवरब्रिज के ऊपर आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में खागा कोतवाली क्षेत्र के पाम्हीपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र पन्नालाल व फतेहपुर औंग थाना क्षेत्र के रियारी मजरे मिराई गांव निवासी अवधेश यादव पुत्र रमेश यादव दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदो भेजवा दिया। जहां पर डाक्टरों ने गम्भीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। बताया जाता है कि जैसे ही राहगीरों को घटना की जानकारी होते ही पुलिस को सूचित कर एम्बुलेंस सेवा से उपचार हेतु दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदो भेजवा दिया गया। जहां पर डाक्टरों ने गम्भीर हालत देखकर प्रथम उपचार कर जिला अस्पताल के लिए भेजवा दिया गया।