सर्व फार ह्यूमैनिटी के एक्टिव मेंबर ने जरूरतमंद महिला के लिये किया रक्तदान

 सर्व फार ह्यूमैनिटी के एक्टिव मेंबर  ने जरूरतमंद महिला के लिये किया रक्तदान



फतेहपुर।सर्व फार ह्यूमैनिटी के एक्टिव सदस्य ने एक मरीज को रक्तदान किया जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के सिविल लाइन वाला निवासी  नीलम पुत्री स्व सुंदर लाल जो जिला अस्पताल फतेहपुर में महिला वार्ड में एडमिट है  मरीज को ब्लड की कमी है जिस कारण डॉक्टर ने मरीज  तुरंत ओ पॉजिटिव  ब्लड की अवश्यकता बताई  अटेंडर ब्लड देने में सक्षम नही थे और जिला अस्पताल में ओ पॉजिटिव ब्लड भी नही था जिससे मरीज के अटेंडर उनकी माता राज कुमारी और सीमा सिंह काफी परेशान थी  तभी अटेंडर को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर मिला और अटेंडर सीमा सिंह ने सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम से बात की और अपनी परेशानी बताई  तुरन्त सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा केस वेरिफाई कर सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया केस ग्रुप में डालते यदुवेन्द्र सिंह जो कि  कि चित्रांश नगर  फतेहपुर निवासी है वो तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गये और शाम पांच बजे जिला अस्पताल ब्लड बैंक में पहुच कर रक्तदान किया।  जिससे मरीज के अटेंडर सीमा सिंह  को ओ पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध हो सका  । टीम से  गुरमीत सिंह ,आशीष द्विवेदी  ब्लड बैंक से संतोष ,मनोज  उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ