बाइक की टक्कर से छात्रा घायल

 बाइक की टक्कर से छात्रा घायल



फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बारामील के समीप मंगलवार की दोपहर स्कूल से पैदल घर जा रही छात्रा को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार थाने के नौगांव निवासी रत्नेश शुक्ला की पुत्री रितिका शुक्ला जो इण्टर की छात्रा है। आज दोपहर कॉलेज से घर वापस आ रही थी जैसे ही वह बारह मील के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


नीलगाय से टकरा बाइक खंती में गिरी, युवक घायल


फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्लीरहमतपुर के समीप सोमवार की शाम नीलगाय से टकराने के बाद बाइक खंती में जा गिरी जिससे 20 वर्षीय युवक गभीर रूप से घायल हो गया वही टक्कर के बाद नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाने के कोटचन्दनमऊ गांव निवासी बलराम निषाद का पुत्र अजय कुमार बाइक द्वारा किसी काम से जा रहा था तभी कुल्लीरहमपुर पहुंचा इसी बीच अचानक सड़क पार कर नीलगाय से बाइक टकरा गई और खंती में जा गिरी जिससे अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया वही नीलगाय की मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


सड़क हादसे में वृद्धा घायल


फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कंधई का पुरवा के समीप सड़क पार कर रही 75 वर्षीय महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गई जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कंधई का पुरवा गांव निवासी रामसेवक की पत्नी शिवकली सड़क पार कर रही थी तभी वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने वृद्धा को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


छत से गिरकर महिला घायल


फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के ग्राम भदबा मोहन खेड़ा में छत से गिरकर 25 वर्षीय महिला घायल हो गयी जिसे उपचार के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार भदबामोहनखेडा गांव निवासी राम नरेश की पत्नी आरती देवी छत पर किसी काम से गई थी तभी अचानक पैर फिसल जाने से वही नीचे गिर पड़ी और घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल महिला को उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र