अमावस्या पर ओमघाट मे हुयी गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

 अमावस्या पर ओमघाट मे हुयी  गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान     


                                                    


गंगा भक्तों ने स्वच्छता का लिया संकल्प


फतेहपुर l  गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा अमावस्या पर ओमघाट  मे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये  गंगा आरती का आयोजन किया गया।  जिसमे गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे भक्तगणों स्वच्छता का संकल्प लिया l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सर्वेश ने कहा  कि  गंगा को स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है l गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा आए हुए सभी गंगा भक्तों को प्रसाद  वितरित किया l इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज,   गायत्री परिवार के डा. आर .पी. दीक्षित  गिरधारी लाल गुप्ता, गंगा समग्र के कुलदीप सिंह भदौरिया, समिति के विनोद गुप्ता , ममता गुप्ता , किरण, अर्चना सिंह, अंजू वर्मा,सुरेन्द्र पाठक , जयप्रकाश सिद्धराज,  टी .एन. दीक्षित एडवोकेट,शिवप्रसाद मामा , आशीष अग्रहरि, राजदीप यादव , राम प्रकाश सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता आदि रहे।

टिप्पणियाँ