बच्चो ने ली जल संरक्षण कि शपथ

 बच्चो ने ली जल संरक्षण कि शपथ



बिदकी फतेहपुर।प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर के बच्चों द्वारा विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण पर चर्चा परिचर्चा की और जल संरक्षण की शपथ लिया।विद्यालय में बच्चों की कला प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण पोस्टरों में अपनी कल्पनाएं व अनुभव उकेरे।कक्षा चार की छात्रा अंजलि द्वारा सभी बच्चों को जल संरक्षण के बारे में बताया गया कैसे हमें जल को संरक्षित करना है और अपने आने वाले पीढ़ियों के लिए जल बचा कर रखना है जिससे उन्हें  पर्याप्त जल की आपूर्ति मिल सके।   प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बच्चों को जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी और उन्हें जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन तरीके बताएं।विद्यालय स्टाफ में सहायक अध्यापिका आराधना व दीक्षा भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ