उद्योग व्यापार मंडल एवं वितरक संघ की बैठक संपन्न
फतेहपुर। शहर के देवीगंज इलाके में एक होटल में जिला उद्योग व्यापार मंडल एवं वितरक संघ की एक संयुक्त मीटिंग जिला अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें व्यापारियों की समस्याओं एवं बिंदकी और फतेहपुर शहर की नगर कार्यकारिणी के चुनाव करवाने के संबंध में चर्चा की गई बैठक में दोनों जगहों पर चुनाव करवाकर नई नगर कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे वितरक संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह महामंत्री बद्री प्रसाद गुप्ता संगठन मंत्री राज कुमार मिश्रा गाज़ीपुर अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह सरदार लक्की सिंह वरिंदर सिंह मुन्ना सिंह विजय तिवारी अंकित सिंह मोहन चौधरी शंकर प्रजापति फारूक अहमद ज्ञानेंद्र सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।