जनपद न्यायालय फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्वलित कर किया गया आयोजन।

 जनपद न्यायालय फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्वलित कर किया गया आयोजन।



जिला सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने लोक अदालत का किया शुभारंभ


फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के न्यायालय परिसर में सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार तृतीय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार द्वारा आदेशित किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या का मिलकर के सामना करें तथा लोगों की समस्याओं को देखते हुए उसका उचित निस्तारण किया जाए। जिससे कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर वापस न लौटें। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर की सचिव अनुराधा शुक्ला और राष्ट्रीय लोक अदालत/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खान तथा तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत  आयोजन में दीवानी न्यायालय परिसर एवं समस्त तहसील के विभिन्न स्टालों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया जिनमें मुख्य रुप से भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, दूरसंचार विभाग, यूपी बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंकों ने स्टाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं।

टिप्पणियाँ