वृद्धआश्रम के वृद्धजनो के संग सोनम सिंह ने जन्मदिन मनाया और बाटे फल,खीर,जूस

 वृद्धआश्रम के वृद्धजनो के संग सोनम सिंह ने जन्मदिन मनाया और बाटे फल,खीर,जूस




फतेहपुर।कोई भी शुभ या खुशी का उत्सव हो तो ऐसे असहाय बेसहारा लोगों को अपनी खुशियों में शामिल करें। इस उम्र में सहारे की जिनकी सख्त जरूरत होती है। उन्होंने इनसे किनारा कर अपना दामन छुड़ा लिया।अब ये बुजुर्ग वृद्धाआश्रम में रहने को मजबूर है।भोजन जन सेवा समिति फतेहपुर उ.प्र. के तत्वधान में जैसा कि किसी भी तरह के उत्सव को ऐसे गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को अपनी खुशियों में साझा कर उन्हें खुशियां एवं उपहार बांटने का काम करती हैं। जिस क्रम में कानपुर से चलकर आए ग्राम पंचायत अधिकारी सोनम सिंह ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के संग मनाया। आज के दौरे सभी अपने निजी कार्य नौकरी व व्यापार में अधिक व्यस्त होने के बावजूद भी किसी ना किसी बहाने पुण्य अर्जित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। *ऐसे ही फतेहपुर के मलवा ब्लाक में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी सोनम सिंह निवासी कानपुर ने भोजन जन सेवा समिति फतेहपुर उ.प्र. के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों से प्रेरित हुए।और संस्था के संस्थापक कुमार शेखर से संपर्क किया। जिसमें उन्होंने अपना जन्मदिन बुजुर्गों के साथ मनाने की इच्छा प्रकट की।सर्वप्रथम वृद्धों के संग केक काटा गया।इसके पश्चात सभी वृद्धों को फल में सेब, संतरा, केला और मिष्टान में खीर परोसी गई। जिसके बाद हो रही तपिश भरी गर्मी में राहत देने हेतु ठंडी फ्रूटी का वितरण किया गया। सोनम सिंह ने जन्मदिन मनाने के बाद कहा कि इन बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाने का एक ही उद्देश्य था कि उन्हें भी महसूस होने वाला एकाकीपन थोड़ा कम हो सके। यहां ऐसे लोग हैं जिन्हें अलग-अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है। यहां ऐसे लोग भी हैं जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है। तो इन बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर उनके मन को शांति मिली और सच्ची आत्मिक सुख की प्राप्ति हुई है।

मेरा मानना  है कि चाहे कैसी भी खुशी हो वह लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनका प्रयास यही रहता है कि किसी भी तरह का उत्सव हमारे जीवन में आए तो उसे वंचित वर्ग के साथ बांटें जिससे भले ही कुछ देर के लिए ही सही उन्हें भी खुशी मिलेगी और वे दिल से दुआएं देंगे।

इस अवसर पर सोनम के माता पिता तारा सिंह पत्नी रामपाल सिंह, भाई हर्ष प्रताप सिंह, छोटी बहन सपना सिंह, भोजन जन सेवा समिति के संस्थापक कुमार शेखर, नरेश गुप्ता, शैलेश साहू, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी गुरमीत सिंह जी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक सुशील गुप्ता जी, वृद्धा आश्रम के अधीक्षका, महोदया नीतू वर्मा जी, संदीप,दीपक आदि रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र