जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन मे तहसील सदर में विधिक जागरूकता शिविर एवं सदर तहसील में संचालित लीगल एड क्लीनिक का किया गया निरीक्षण

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन मे तहसील सदर में विधिक जागरूकता शिविर एवं सदर तहसील में संचालित लीगल एड क्लीनिक का किया गया निरीक्षण 



फतेहपुर।जिला विधिक सेवा प्रधिकरण सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वाधान में  अशोक कुमार सिंह तृतीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन मे तहसील सदर में विधिक जागरूकता शिविर एवं सदर तहसील में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। 

उक्त शिविर में श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर सर्वेश सिंह गौण तहसीलदार न्यायिक सदर,मनोज कुमार गुप्ता पैनल लाॅयर, राजेश कुमार मिश्रा पैनल लाॅयर, लखन कुमार पैनल लाॅयर,विजय कुमार गुप्ता पैनल लाॅयर, शैलेन्द्र कुमार सिंह पैनल लाॅयर, उमेश सिंह भदौरिया पराविधिक स्वयं सेवक आदि लोग उपस्थित रहे।

श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.05.2022 में तहसील स्तर से निस्तारित होने वाले वादों की जानकारी दी गयी। जिसमें मुख्यतः आय, जाति एवं निवास से सम्बन्धित अविवादित संशोधन प्रार्थना पत्र आदि की जानकारी दी गयी एवं लोगो की समस्याओं को सुना गया। उपस्थित पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्टीय लोक अदालत मे तहसील स्तर के निस्तारित वादों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाये। महिला हेल्पलाइन 1090 तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रहीं टोल फ्री नम्बरों की जानकारी दी गयी।

सदर तहसील में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सदर तहसीलदार अनुपस्थित थे। लीगल एड क्लीनिक के रजिस्टर का अवलोकन किया गया कि पाया गया कि माह अप्रैल की प्रविष्टि अंकित नहीं की गयी। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी को  आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

आयोजित होने वाली अगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक-14.05.2022 के सन्दर्भ में जानकारी दी गयी और उपस्थित आम जन मानस को अवगत कराया गया कि अपने वैवाहिक वाद, श्रम वाद, अपराधिक शमनीय वाद, मोटर दुर्धटना प्रतिकर वाद आदि प्रकार के मुकदमें लोक अदालत में लगवाकर निस्तारित करा सकते है। इसी क्रम में सर्वेश सिंह गौण, तहसीलदार न्यायिक सदर द्वारा शिविर में उपस्थित आम जनमानस को राजस्व से सम्बन्धित वादो को एवं भूलेख से सम्बन्धित वादो को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक-14.05.2022 में निस्तारण किये जाने हेतु लोगो से अपील की।

टिप्पणियाँ