बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा लगाया गया माइक्रो डोनेशन कैंप

 बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा लगाया गया माइक्रो डोनेशन कैंप



कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष रहे मौजूद


बिंदकी फतेहपुर।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा एक माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी को तन मन धन से और अधिक मजबूत करने के लिए ऑनलाइन द्वारा लोगों से कम से कम सहायता धनराशि दी गई।

जानकारी के अनुसार नगर के गांधी चौराहे में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा एक माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह शिवाजी मौजूद रहे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए तन मन के साथ धन की भी जरूरत है इसी के लिए युवा मोर्चा द्वारा यह माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया गया है इसमें ऑनलाइन ₹5 से लेकर ₹10 तक भी डोनेशन लिया जा रहा है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा युवा मोर्चा के मंडल बिंदकक अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल के अलावा शिवम ओमर शशांक कुमार वेदांग ओमर तुषार अवस्थी दीपक कश्यप आकाश विश्वकर्मा नीलेश मिश्रा अनूप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ