जनपद में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती
फतेहपुर। जनपद में भारत रत्न डॉ0 बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे,मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनय पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह,अपर उपजिलाधिकारी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट हाल में भारत रत्न डॉ0 बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक, राजेश कुमार सिंह, संयुक्त रूप से अम्बेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जिलाधिकारी द्वारा जनपद से आये हुए दूर दराज के लोगों को जन्मदिन की बधाई दी। समिति के द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जी की फोटो एवं लाईफ एण्ड मिशन नामक किताब भेट स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनय पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, आई0ए0एस0/जिला पंचायत राज अधिकारी निधि बंसल ने बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।