बाइक की टक्कर से किशोरी समेत दो लोग घायल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
बिंदकी फतेहपुर।तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल जा रही किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के समीप पावर हाउस के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल जा रही किशोरी प्रीति देवी उम्र 17 वर्ष पुत्री रंजीत निवासी दरवेशपुर कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गई इस दुर्घटना में बाइक सवार रोहित अरोड़ा उम्र 38 वर्ष पुत्र बुद्ध भगवान अरोड़ा निवासी मोहल्ला अहमदगंज कोतवाली सदर फतेहपुर जनपद फतेहपुर भी घायल हो गया दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा घायल किशोरी तथा बाइक सवार युवक दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया किशोरी के परिजनों ने बताया कि किशोरी प्रीति देवी किसी काम से रोड किनारे किनारे जा रही थी तभी बिंदकी से फतेहपुर जा रहा बाइक सवार युवक रोहित अरोड़ा ने तेज टक्कर मार दी जिसके चलते प्रीति देवी गंभीर घायल हो गई दुर्घटना के बाद अनियंत्रित बाइक से गिरकर रोहित अरोड़ा भी घायल हो गया दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।