33 मतों से जीतकर उत्तम सिंह बने लेखपाल संघ के अध्यक्ष

 33 मतों से जीतकर उत्तम सिंह बने लेखपाल संघ के अध्यक्ष



बाकी सभी पदों के लिए हुआ निर्विरोध चुनाव


बिंदकी फतेहपुर।तहसील लेखपाल संघ के चुनाव में उत्तम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 33 मतों से जीत हासिल की जीत की घोषणा के बाद ने फूल मालाओं से लाद दिया गया वही बाकी सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए उन्हें भी फूल मालाओं से लाद दिया गया है इस मौके पर नवनिर्वाचित लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि जो भीम ने जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन बखूबी से नहीं पाएंगे और उनके संगठन के सभी लोग इसमें साथ देंगे।

नगर के तहसील रोड स्थित बारात शाला में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बिंदकी तहसील इकाई का चुनाव हुआ। लेखपाल संघ के अध्यक्ष पद के लिए उत्तम सिंह दया सागर पांडे तथा बालकरण चुनावी मैदान में थे काफी कोशिश की गई कि अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध हो जाए जब बात नहीं बनी तो मतदान हुआ कुल 91 मतदाता थे जिनमें से 81 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया एक मत अवैध निकला कुल 80 मतों में से उत्तम सिंह को 51 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दया सागर पांडे को 18 मत हासिल हुए इस प्रकार उत्तम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दया सागर पांडे को 33 मतों से हराकर अध्यक्ष पद का पद हासिल किया वहीं बालकरण को 11 मत मिले इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजीत उमराव मंत्री पद के लिए दीपक तिवारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम सिंह उप मंत्री कुलदीप कुमार ऑडिटर सीताराम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए यदुवेंद्र नाथ निर्विरोध घोषित किए गए चुनाव अधिकारी छत्रपाल सुरेंद्र श्रीवास्तव तथा रविंद्र कुमार ने विजय प्रत्याशियों की घोषणा की।

टिप्पणियाँ