मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ विषयक जागरुकता शिविर एवं महिला जन सुनवायी कार्यक्रम आयोजित

 मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ विषयक जागरुकता शिविर एवं महिला जन सुनवायी कार्यक्रम आयोजित 



फतेहपुर।लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन फतेहपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ विषयक जागरुकता शिविर एवं महिला जन सुनवायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला जन सुनवाई श्रीमती अनीता सचान राज्य महिला आयोग सदस्या, श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर,जन सुनवायी कार्यक्रम के दौरान पीडिता श्रीमती निधी गुप्ता पत्नी स्व0 अमरदीप, पलक 41 अमरजेई फतेहपुर, की समस्या को सुना गया एवं निराकरण हेतु सम्बन्धित थाने में सम्पर्क किया गया। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विधिक जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित सभी पीडिताओं एवं आम जनमानस को विधिक सेवाओ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया और सभी महिलाओ को उनके अधिकारो के बारे में विधिक जानकारी दी गयी, सभी को सम्बोधित करते हुए यह भी कहा गया कि उद्देश्य जनपद फतेहपुर के जन-जन को विधिक जागरूक करना है। 

इस अवसर पर डी.सी. मिश्रा सी0ओ0 सिटी, अनिल कुमार सिंह प्रभारी वरिष्ठ प्रकोष्ठ, श्रीमती अन्जू सिंह, काउन्सलर परिवार परामर्श केन्द्र,फतेहपुर, श्रीमती अर्पणा पाण्डेय सदस्य, बाल कल्याण समिति फतेहपुर, अनीत कुमार अग्रहरि पराविधिक स्वयं सेवक,  राशिद कुरैशी पराविधिक स्वयं सेवक, पूनम तिवारी वोमेन वेलफेयर आफिसर, कान्ती सिंह थानाध्यक्ष महिला थाना, सरोज वर्मा परामर्शदाता परिवार परामर्श केन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद साहू अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, शैलेन्द्र कुमार जिला सूचना कार्यालय, कु0बेबी महिला थाना, डा0 आर0के0 सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ