दिन में दिखावा, रात में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग - प्रवीण पाण्डेय

 दिन में दिखावा, रात में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग -  प्रवीण पाण्डेय



खागा फतेहपुर। क्षेत्र की सभी मोरंग खदानाें में अंडरलोड का दिखावा जारी है। खदान संचालक दिन भर अंडरलोड वाहन निकालते हैं। अधिकारियों की नजर में धूल झोंकने के लिए यह काम बीते दो दिनों से चल रहा है। वहीं शाम ढलते ही सड़कों पर ओवरलोड मोरंग लदे वाहनों की भरमार लग जाती है। खास बात, खदानो में रात के अंधेरे में जबरदस्त खनन हो रहा है। डंप के जरिए करोड़ों कमाने के चक्कर में खदान संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।ताजा उदाहरण धाता क्षेत्र में संचालित रानीपुर व सलेमपुर खदान का लीजिए। यहां पर रात के अंधेरे में प्रतिदिन 100-150 डंपर मोरंग निकाली जाती है। जिसे अढ़ैया गांव के समीप सड़क किनारे डंप किया जाता है। 

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा दिन में दिखावा, रात में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग।

टिप्पणियाँ