हज के लिए जा रहे मक्का मदीना दंपत परिवार का महिला व्यापार मंडल ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया

 हज के लिए जा रहे मक्का मदीना दंपत परिवार का महिला व्यापार मंडल ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया



बिंदकी फतेहपुर।हज के लिए मक्का मदीना जा रहे दंपत्ति को व्यापार मंडल ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया व्यापार मंडल के लोगों ने यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि भाग्यशाली है जो हज के लिए मक्का मदीना जाने का अवसर प्राप्त करते हैं।

बुधवार को नगर के मोहल्ला ठठ राही में हज के लिए मक्का मदीना जा रहे हाजी मोहम्मद जफर एवं उनकी धर्मपत्नी शाहिस्ता का व्यापार मंडल के लोगों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। और यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी इस मौके पर व्यापार मंडल के लोगों ने कहा कि वह लोग खुशनसीब है जो मक्का मदीना हज के लिए जाते हैं ऐसा पवित्र स्थल जाना सौभाग्य की बात है। इस मौके पर व्यापार मंडल महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता इम्तियाज बल्लू वसीम अहमद ताज सिद्दीकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे इस मौके पर हाजी मोहम्मद जफर ने कहा कि व्यापार मंडल के लोगों ने जो स्वागत किया है वह अविस्मरणीय रहेगा उन्हें हमेशा याद रहेगा।

टिप्पणियाँ