युवक की संदिग्ध मौत
फतेहपुर। शहर के लोधीगंज मोहल्ला निवासी बीस वर्षीय नैशन की हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम कराया है।
अज्ञात वृद्धा व अधेड़ की मौत
फतेहपुर। एक साठ वर्षीय वृद्धा व 52 वर्षीय अधेड को 108 एबुलेंस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया था। वृद्धा व अधेड की बुद्धवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतको की पहिचान नही हो पाई।
करंट से युवक झुलसा, रेफर
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सथरियांव मे करंट की चपेट मे आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवां थाने के पासिनपुरवा गांव निवासी बीस वर्षीय प्रभाकर करंट की चपेट मे आ गया। जिससे वह झुलस गया। गंभीर हालत मे चिकित्सको ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
पति से झगड़ खाया जहर, रेफर
फतेहपुर। शहर क्षेत्र के पीरनुपर मोहल्ले मे एक महिला ने पति से झगड़ने के बाद जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत मे उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने उसकी हालत नाजुक देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर के पीरनपुर मोहल्ला निवासी अमित की पत्नी अनसुइया से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति से झगड़ने के बाद अनसुइया ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अस्पताल लाए। जहां चिकित्सको ने उसकी हालत नाजुक देख उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
युवक ने खाया जहर
फतेहपुर। गाजीपुर थाने के फरीदाबाद टिकरी गांव मे घरेलू कलह से आजिज होकर एक युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगडने पर परिजनो उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाने के फरीदाबा टिकरी गांव निवासी 27 वर्षीय रवि ने घरेलू कलह से आजिज होकर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनो ने उसे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया है।
चूल्हे में खाना बनाते महिला आग से झुलसी
प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर
फतेहपुर। चूल्हे में खाना बनाते समय महिला आग की चपेट में आ गए महिला ने शोर मचाया तो परिजनों ने आग को बुझाया तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। इसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में घर के अंदर झूले में खाना बनाते समय अचानक आग खाना बना रही महिला सोमवती देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी राजू के कपड़ों में लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया परिजनों ने देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई आनन-फानन में परिजनों ने मिलकर आग को बुझाया तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया परिजनों ने बताया कि महिला घर के अंदर खाना बना रही थी चूल्हे की आग से महिला जल गई।