कलीम के कारण मेरी मौत हुई है: जिंदगी की जंग हार गई दोआबा की निर्भया, हाथ पर लिखी आपबीती, वो अक्सर करता था दरिंदगी

 कलीम के कारण मेरी मौत हुई है: जिंदगी की जंग हार गई दोआबा की निर्भया, हाथ पर लिखी आपबीती, वो अक्सर करता था दरिंदगी       



न्यूज़।दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग से आहत होकर मौत को गले लगाने वाली दोआबा की निर्भया जिंदगी की जंग हार गई। चार दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार की सुबह उसने आखिरी सांस ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच कर रही है। प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती किशोरी को चिकित्सकों ने ऑक्सीजन पर रखा था। रविवार को पुलिस किशोरी का बयान दर्ज करने अस्पताल गई थी, लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मना कर दिया था। पुलिस किशोरी के हाथ पर लिखी उसकी आपबीती की फोटो व वीडियो बनाने के बाद वापस लौट गई। करारी कोतवाली इलाके की एक किशोरी के साथ दो साल पहले पिंडरा सहावनपुर गांव के कलीम ने दुष्कर्म किया था। कलीम ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए वह पिछले दो साल से अक्सर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था।उसकी ब्लैकमेलिंग के कारण किशोरी परेशान चल रही थी। शनिवार की सुबह किशोरी घर पर अकेली थी। इस बीच रोजाना की जलालत से आजिज किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगा ली।

टिप्पणियाँ