छह माह में वसी ने एक करोड़, हयात ने जुटाए थे 30 लाख, जानिए बवाल के लिए कैसे जुटाई थी फंडिंग

 छह माह में वसी ने एक करोड़, हयात ने जुटाए थे 30 लाख, जानिए बवाल के लिए कैसे जुटाई थी फंडिंग      



न्यूज़।कानपुर हिंसा मामले में पुलिस जांच में रोजाना नए तथ्य उजागर हो रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में अब फंडिंग से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। दरअसल, फंडिंग के लिए वसी और हयात ने 1.30 करोड़ की संपत्ति बेची थी। यही  नहीं, बवाल से एक दिन पहले हाजी वसी ने संपत्ति बेचकर 34 लाख भी जुटाए थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि बिल्डर हाजी वसी और हयात जफर हाशमी ने बवाल में फंडिंग के लिए संपत्ति बेचकर एक करोड़ तीस लाख रुपये जुटाए थे। इसमें से पत्थरबाजों को एक-एक हजार रुपये दिए गए थे। एसआईटी को पता चला है कि बवाल के एक दिन पहले वसी ने 34 लाख रुपये की दो संपत्तियां बेची थीं। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।सूत्रों के अनुसार हाजी वसी ने दो जून को 33. 80 लाख रुपये की दो संपत्तियां बेंची थी। इससे पहले दो अप्रैल को 35 लाख, सात फरवरी को 17 लाख और 20 दिसंबर 2021 को 16.75 लाख की संपत्ति बेची थी। वहीं हयात ने 24 मई को 13.95 लाख रुपये की दो संपत्तियां, 11 जनवरी को 9.90 लाख रुपये और 10 दिसंबर 2021 को सात लाख की संपत्ति बेची थी। पुलिस इन सभी संपत्तियों की जांच के लिए संबंधित विभाग से संपर्क कर रिपोर्ट मांगा है।

टिप्पणियाँ