ससुराल से पीड़ित दो अलग-अलग महिलाओं ने पुलिस से किया शिकायत
पुलिस ने दोनों ही मामलों में शुरू की जांच पड़ताल
बिंदकी फतेहपुर।ससुराल से पीड़ित तो अलग-अलग महिलाओं ने पुलिस से शिकायत किया पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच पड़ताल शुरू कर दी है एक महिला ने पति सास-ससुर व दो ननद पर मारपीट कर घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी ओर दूसरी महिला ने पति द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को कोतवाली पुलिस के पास पूनम देवी उम्र 25 वर्ष पत्नी लव कुश निवासी डीघ कोतवाली बिंदकी अपने पिता देवी शंकर तिवारी निवासी तौधकपुर थाना बिहार जनपद उन्नाव के साथ पहुंची पीड़ित महिला पूनम देवी ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति लव कुश सास विमला देवी ननंद शोभा देवी तथा दूसरी ननंद सपना देवी सभी लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं मारते पीटते हैं और घर से बाहर निकाल दिया है वही पीड़ित महिला पूनम देवी की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है पीड़ित महिला के अनुसार महिला का मायका जनपद उन्नाव के थाना बिहार के तौधक पुर है। महिला की शादी 2 वर्ष पहले बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ निवासी लव कुश के साथ हुई थी शादी के बाद से ही ससुराली जन लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूनम देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी अतुल कुमार निवासी खनसेनपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर ने पुलिस से शिकायत किया कि उसका मायका कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलवन गांव है। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल खन सेनपुर में उसका पति अतुल आए दिन मारपीट करता है इसी के चलते उसने पुलिस से शिकायत किया है पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।